जालंधर के किशनपुरा के नजदीक पृथ्वी नगर में रहने वाली एक महिला ने लगाई पुलिस से उच्च अधिकारियों से गुहार….
जालंधर के किशनपुरा के नजदीक पृथ्वी नगर में रहने वाली एक महिला ने लगाई पुलिस से उच्च अधिकारियों से गुहार….
Mbdwebnews जालंधर( सुमेश शर्मा) जालंधर के किशनपुरा के नजदीक पृथ्वी नगर रहने वाली एक महिला वरिंदर कौर जिसका पति विदेश में नौकरी करता है अपनी बेटी को परेशान करने वाले लोगों से इतनी परेशान हो चुकी है कि वह पुलिस के पास गुहार लगाने के बाद अब मीडिया के सामने आकर पुलिस उच्च अधिकारियों से मदद की बात कह रही है एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए आज महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी उसकी बेटी को बहुत ही परेशान कर रहे हैं जिसके कारण उसकी बेटी डिप्रेशन में जा रही है आपको बता दें कि बीते कुछ माह पहले भी इन्हीं आरोपियों ने इस महिला को इतना तंग किया था कि इस ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन आज भी वह उन आरोपियों से उतनी ही परेशान है क्योंकि अब आरोपी उसकी नाबालिग बेटी के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं आज मीडिया के सामने महिला ने लाइव होकर पुलिस अधिकारियों से इस मामले में आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई।वही सूत्रों से पता चला कि थाना पुलिस कड़ी कार्यवाही न कर मामले की लीपापोती में लगी है ताकि मामले को दबाया जा सके।